श्रीरामचंद्र जी द्वारा शूद्र तापस शम्बूक का वध विवादास्पद रहा है। वाल्मीकि रामायण के उत्तर काण्ड में इसका संक्षिप्त वर्णन है। Śūdra ascetic Śambūka’s execution by ŚrīRāma Chandra ji has been controversial. It is briefly described in Uttara Kānd of Vālmīki Rāmāyaṇa. 🧵१/१०
आनन्द रामायण में इसका विस्तृत विवरण है। कथा एक ब्राह्मण बालक की अकाल मृत्यु से आरंभ होती है, जैसा उत्तर काण्ड में बताया है। ब्राह्मण दम्पत्ति इसके… Ānanda Rāmāyaṇa provides more details, starting with untimely death of a Brahmin child, same as described in Uttara Kānd. 🧵२/१०
…लिए श्रीरामचंद्र जी को दोषी मानते हैं। सीता जी और श्रीराम जी कहते हैं कि यदि बालक जीवित न हो सका तो वे अपने पुत्र लव-कुश उनको दे देंगे। Parents hold ŚrīRāma Chandra ji accountable for this. Sītā ji & Rāma ji promise to give them Kuśa & Lav, if child can’t be revived. 🧵३/१०
श्रीरामचंद्र जी सारे दाह संस्कार रुकवा देते हैं जब तक कारण न पता चले। इतने में ६ और शव अयोध्या पहुँचते हैं - एक ब्राह्मण, एक क्षत्त्रिय, एक वैश्य… Rāma ji then stays all cremations till he can find the cause of untimely deaths. 6 more dead bodies arrive: a Brahmin… 🧵४/१०
…एक तेली, एक लोहार की पुत्र-वधु और एक चर्मकार की पुत्री। सातों शव तेल भरी नौकाओं में रख दिए जाते हैं। …a Kṣattriya, a Vaiśya, an oil presser, an ironsmith’s daughter-in-law, a leatherworker’s daughter. All 7 are placed in boats filled with oil. 🧵५/१०
अन्ततः श्रीराम जी को कारण पता चलता है - एक शूद्र स्वर्ग पहुँचने के लिए कठिन तपस्या कर रहा है। श्रीराम जी उसे दण्ड देने का निर्णय लेते है। Rāma ji eventually locates root of problem - a Śūdra ascetic doing austerities for reaching heaven. Rāma ji decides to punish him. 🧵६/१०
पर उसकी तपस्या के फलस्वरूप वह उसे वर देते हैं। शूद्र केवल रामनाम से ही सद्गति प्राप्त कर लेंगे - चाहे वह केवल अभिवादन ही हो। But he’s also pleased with his Tapasya & offers him boons. Śūdras will attain salvation simply by uttering Rāma’s name, even if as a greeting. 🧵७/१०
शम्बूक को वध पश्चात् बैकुण्ठ धाम मिलता है। शम्बूक यह वर भी माँगता है कि रामटेक पर्वत पर राम जी, सीता जी और लक्ष्मण जी वास करें। Śambūk is given Baikunth Dhām after execution. Śambūka also asks for a boon that Ramtek hill will henceforth become a pilgrimage... 🧵८/१०
जो भी रामटेक तीर्थ में पहले शम्बूक के दर्शन करके श्रीराम जी, सीता जी और लक्ष्मण जी के दर्शन करेगा, वह मोक्ष प्राप्त कर लेगा। …where Sita ji, Rāma ji & Lakṣmaṇa ji will always be present. People will first do darśan of Śambūk & then the trio for attaining mokṣa. 🧵९/१०
इस प्रकार शम्बूक वध से समाज के सभी वर्गों के कष्ट मिट गए। शम्बूक को स्वयं बैकुण्ठ मिला और रामटेक तीर्थस्थल बन गया। Thus, beneficiaries of Śambūk Vadh came from all strata, incl SC. Śambūk himself was rewarded with Baikunth & the spot is remembered as a pilgrimage. 🧵१०/१०