TRUE STORY
TRUE STORY

@TrueStoryUP

2 تغريدة Nov 12, 2023
दीपोत्सव के बीच हैवानों ने युवती के साथ की दरिंदगी.. 4 युवकों ने किया गैगरेप...
लहूलुहान मिली लड़की, हैवानियत की इंतहा हुई पार.. गैगरेप के बाद जान बचाने के लिए दरिंदो से जूझती नज़र आई अबला
मौके पर पहुंची पुलिस ने 4 आरोपियों रवि, जितेंद्र, मनीष और देव किशोर को किया गिरफ्तार
UP : आगरा जिले के ताजनगरी फेस-2 स्थित होम स्टे में बीती रात कर्मचारी युवती निशा ( बदला नाम ) के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर युवती की पिटाई की गई तो उसने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को युवती बुरी हालत में रोते बिलखते मिली। पुलिस ने होम स्टे से चार युवकों को हिरासत में लिया है। युवती का रोते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
....
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार:-
1. जितेंद्र राठौर पुत्र मानिकचंद राठौर निवासी एमपी पूरा थाना ताजगंज।
2. रवि राठौर पुत्र राम सिंह राठौड़ करीमनगर गोबर चौकी थाना ताजगंज।
3. मनीष कुमार पुत्र चंद्रभान निवासी बसई खुर्द थाना ताजगंज।
4. देव किशोर पुत्र फतेह सिंह निवासी महुआ खेड़ा ताजगंज।
.......
ताज नगरी फेज-2 में देर रात होम स्टे से युवती के चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर लोगों ने पुलिस को होम स्टे में वारदात की सूचना दी। सूचना पर ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस होम स्टे में पहुंची तो वहां एक युवती बदहवास हालत में मिली। वह फूट-फूटकर रो रही थी। पुलिस को देखते ही कहने लगी कि उसके साथ गलत काम हुआ है। उसे जबरन शराब पिलाई गई। इसके बाद 4-5 युवकों ने गलत काम किया।यह होम स्टे रवि नाम का युवक चलाता है। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा है। हंगामा होने पर आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए थे। पीड़िता के एक-दो वीडियो बना लिए। वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आसपास के लोगों का आरोप है कि इलाके में संचालित होम स्टे में गलत काम होते हैं। पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं।
पीड़िता निशा को थाने ले जाया गया। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने युवती से पूछताछ के बाद होम स्टे को बंद कर दिया और अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई।  पुलिस ने मौके से 4 युवक और एक महिला को  पकड़ा। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि युवती जो भी तहरीर देगी उस पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।  
युवती को बेरहमी से पीटा....
पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। उसने विरोध किया था। उसे कमरे में जबरन दबोच लिया गया। पुलिस ने युवती के परिजन को भी सूचना दी। पुलिस के अनुसार पीड़िता पिछले डेढ़ साल से होम स्टे में नौकरी कर रही थी।
आपत्तिजनक वीडियो बना ब्लैकमेल किया..
एसीपी ने बताया युवती से पूछताछ में सामने आया है कि उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया था। इसके चलते उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। शनिवार को भी उसे ब्लैकमेल किया गया। जबरन शराब पिलाई गई थी। इसके बाद कमरे में दबोच लिया।
@agrapolice
#Agra
#agra
होम स्टे में कर्मचारी युवती के साथ हुई दरिंदगी के बाद बिलखती अबला का एक एक शब्द.. मानो तीर चला रहा हैं.. आखिर इस पीड़िता को इंसाफ कब तक। लोग कह रहे हैं बाबा का बुलडोजर क्या इन वहशियों के घर पर चलेगा???
#homestay

جاري تحميل الاقتراحات...