तहक्षी™ Tehxi
तहक्षी™ Tehxi

@yajnshri

3 Tweets 7 reads Oct 30, 2023
प्रत्येक मनुष्य मंगल कामना के लिए घर बनाता है, केवल कुछ बातों का ध्यान रखे
#thread
1. घर के अंदर या बाहर कांटेदार पौधे न रखें।
2 . उत्तम उन्नति के लिए तांबे की अंगूठी छोटी उंगली के पास वाली उंगली यानि अनामिका उंगली में पहननी चाहिए।
3. कोई भी काम करते समय हर बात में हां कहें और नकारात्मक बातें एवं निंदा करने से बचें
4. घर की दीवारों पर डूबते जहाज या तूफान में फंसी नाव की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए।
5. घर में कहीं भी लाल, मैरून, काले पर्दे का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
6. घर के मुख्य द्वार पर नींबू, मिर्च, राक्षसों के मुंह जैसे भयानक चित्र नहीं लगाने चाहिए। ये केवल कार्य स्थान के लिए उपयोगी है
7. घर में रोती हुई स्त्री, पुरुष या बच्चों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए।
8. बच्चों की उत्तम उन्नति के लिए उनका शयनकक्ष उत्तर-पूर्व, उत्तर या उत्तर-पश्चिम में होना चाहिए।
9. बच्चों की स्टडी टेबल पूर्व एवं उत्तर-पूर्व दिशा में होनी चाहिए।
10 . बच्चों की बेहतर शैक्षणिक प्रगति के लिए स्टडी टेबल का आकार गोल न होकर आयताकार चौकोर होना चाहिए।
11. नई कार खरीदते समय कार की नंबर प्लेट में अंकों का योग तीन छह, नौ होना चाहिए, अंकों का योग चार और आठ नहीं होना चाहिए।
12. कार की सुरक्षा के लिए सेंधा नमक को कार की डिग्गी में कपड़े की थैली में रखना चाहिए।
13. घर की आग्नेय दिशा में शौचालय का पानी नहीं जाने देना चाहिए।
14. घर बनवाते समय सीढ़ियाँ उत्तर-पूर्व दिशा में न आने दें।
15. घर में दीवारों पर भगवान की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए इससे उनकी पवित्रता भंग होती है।
16. घर में कर्ताधर्ता को उत्तर-पश्चिम दिशा में नहीं सोना चाहिए।
17. पूजा करते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
18. मंदिर में कभी भी एक भगवान की दो या तीन मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए, प्रत्येक भगवान की एक ही मूर्ति रखनी चाहिए।
19. दक्षिण दिशा के अशुभ प्रभाव को नष्ट करने के लिए दक्षिण दिशा में ऊँचे अशोक या सागा के वृक्ष लगाने चाहिए।
20. घर में मकड़ी के जाले वाला घोंसला रखें, नए मकड़ी के जाले पर राहु केतु या अशुभ ग्रहों का वास होता है।
21. शुभलक्ष्मी के आगमन के लिए मुख्य द्वार पर स्वस्तिक लगाना या बनाना चाहिए
22. घर की छत सफेद संगमरमर,या जंगली लकड़ी से नहीं बनी होनी चाहिए
23. घर की दरवाजे की घंटी किसी मंत्र या आरती वाली नहीं होनी चाहिए या अधूरी बजने से यह मंत्र शक्ति घर के लिए किसी काम की नहीं होती।
24. घर के अंदर या बाहर बिस्तर पर कभी भी चप्पल, जूते नहीं रखने चाहिए क्योंकि ये घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाकर परेशानी पैदा कर सकते हैं।
25. घर के मुख्य द्वार के सामने दर्पण लगाना चाहिए क्योंकि मुख्य द्वार से अच्छी ऊर्जा परावर्तित होती है।
26.घर की रसोई या अन्य स्थानों पर नलों से पानी टपकने से सावधान रहें, पानी का टपकना अशुभ माना जाता है।
27.यदि आप नई जगह पर खुश नहीं हैं या किसी काम में सफल नहीं हो पा रहे हैं तो घर में रंग-रोगन कराना चाहिए, बाधक मलबा घर से हटा देना चाहिए।

Loading suggestions...