Puskal Singh 🇮🇳
Puskal Singh 🇮🇳

@Singhpuskal__

5 Tweets 9 reads Jul 18, 2023
घर के मंदिर में क्या होना चाहिए ?
#thread
• घर के मंदिर में दीपक होना अति आवश्यक है। नित्य नियम से घर में दीपक प्रज्वलित करना चाहिए। ऐसा करना शुभ होता है। जीवन से अंधकार मिटता है।
मंदिर में धूप का प्रयोग होना चाहिए। इसकी मनमोहक खुशबू घर के वातावरण में सकारात्मक संचार करती है।
अक्षत यानी साबुत चावल, घर के मंदिर में होने चाहिए, यह संपन्नता का प्रतीक होते हैं। रोली (कुमकुम) मंदिर में होनी चाहिए। रोली को अक्षत के साथ माथे पर लगाया जाता है।
जिन घरों में नित्य शंख का प्रयोग होता है, वहाँ माता लक्ष्मी का वास होता है और सकारात्मकता बढ़ती है।
घर के मंदिर में गंगाजल रखना चाहिए। घर में गंगाजल का छिड़काव करने से वातावरण पवित्र होता है।

Loading suggestions...